बंजारा गोरमाटी में आपका स्वागत है | सम्पादक -डॉ.सुनील जाधव, नांदेड [ महाराष्ट्र ] | आपके विज्ञापन आमंत्रित है |

बंजारा गोरमाटी

?????? ???????

बंजारा समाज,संकृति,साहित्य का अंतर्राष्ट्रीय मंच

?????? ????,??????,??????? ?? ?????????????? ???

शनिवार, 4 मई 2013

तन बंजारा ,मन बंजारा

तन बंजारा ,मन बंजारा |
दिल बंजारा ,दिमाग बंजारा |
भषा बंजारा, वेशभूषा  बंजारा |
संस्कृति  बंजारा ,समाज बंजारा |
गाँव से दूर मेरा टांडा बंजारा |
तन बंजारा , मन बंजारा |

जवान बेटियों का बा बंजारा |
दहेज बंजारा , दर्द और पीड़ा बंजारा |
मजदूरी करती माँ बंजारा |
पत्थर तोड़ता सड़क के लिए बा बंजारा |
तन बंजारा ,मन बंजारा |

लोकगीत बंजारा ,लोकनृत्य बंजारा |
भजन बंजारा ,साखी बंजारा |
पंचायत  बंजारा ,विवाह बंजारा |
केनावत बंजारा ,साक्तर बंजारा |
तन बंजारा, मन बंजारा |

 रोजगार के लिए पढ़ा लिखा युवक ,
दर-दर के ठोकर खाता 
भटकता निराश  बंजारा |
उपेक्षा ,वेदना ,पीड़ा और घृणा बंजारा |
तन बंजारा ,मन बंजारा |
होली ,दिवाली उत्सव बंजारा |
धुंड ,मेरा , गनगोर  बंजारा 
कुंवारी लड़कियों  का तीज बंजारा |
गीत बंजारा, लेंगी बंजारा |
तन बंजारा , मन बंजारा |

भूक बंजारा ,रोटी बंजारा |
चाँद को देख ,पानी पीता बंजारा |
तीन पत्थर का चूल्हा बंजारा |
घास-फूस का महल बंजारा |
बरसात में टपकती झोपडी बंजारा |
धोकेबाज प्रकृति  और कर्जा बंजारा |
खेत बंजारा ,आत्महत्या करता बंजारा |
अनाथ बच्चे और रोति पत्नि बंजारा |
तन बंजारा ,मन बंजारा |

थाली,नगाड़ा ,झांझर  बंजारा 
एकतारा,डपली ,ढालिया बंजारा |
कला पथक बंजारा ,आल्हा उदल गाथा बंजारा |
गेहूं,ज्वार,बाजरा और कपास बंजारा |
तन बंजारा ,मन बंजारा |

फटी चप्पल ,फटा कुर्ता बंजारा |
जुते से झांकता  अंगूठा बंजारा |
हर मौसम बंजारा ,नंगा पांव बंजारा |
पैरों में चुभता कांटा बंजारा |
बहता खून मिटटी से रोकता बंजारा |
तन बंजारा ,मन बंजारा |

सुन्दर छोरा -छोरी बंजारा |
बाली बंजारा, भूर्या बंजारा |
कड़ा बंजारा ,चुडियाँ बंजारा |
धोती कुर्ता बंजारा ,घगरा चोली बंजारा |
तन बंजारा ,मन बंजारा |

डॉ.सुनील जाधव ,नांदेड